लाइफ इंस्पायरिंग फ़ाउंडेशन (लाइफ़ एनजीओ) जो कि पुखरायाँ के आस पास के क्षेत्रों में असहाय, बुजुर्ग तथा अनाथ बच्चों के लिए निरंतर कार्य कर रही है।


लाइफ इंस्पायरिंग फ़ाउंडेशन (लाइफ़ एनजीओ) ने एबीएफ भट्ठा भोगनीपुर में महिला दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था के सदस्यों ने महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित किए तथा उनको मासिक धर्म के दौरान व्यक्तिगत सफाई के बारे में भी बताया।

इस दौरान  महिलाओं को  विभिन्न प्रकार की जागरूकताओं के बारे में बताया व बच्चियों को गुड टच और बेड टच के बारे में भी जानकारी दी। यह कार्यक्रम महिलाओं को स्वास्थ्य और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूक करने का मुख्य उद्देश्य रखता है। महिलाओं ने इस कार्यक्रम को बड़े उत्साह से स्वागत किया और इसमें भाग लिया।



अंत में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में बच्चों को आम जूस (फ़्रूटी) का वितरण भी किया गया , जिसे पाकर बच्चे बेहद ख़ुश थे।



ड्राइव के दौरान संस्था की ओर से अंकित सिंह, तारिक अंसारी, अनामिका सिंह, माला श्रीवास्तव एवं प्रायोजक विनीत चौबे उपस्थित रहे।

Leave a comment