बच्चों के साथ संस्था के सदस्य

पुखरायां/भोगनीपुर: लाइफ इंस्पायरिंग फाउंडेशन (LIF NGO) ने अपनी दूसरी वर्षगांठ और क्रिसमस के अवसर पर भोगनीपुर के स्लम इलाके के वंचित बच्चों के साथ हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया और इस मौके पर संस्था ने बच्चों के साथ केक काटने की रस्म अदा की और बच्चों को केक, पेस्ट्री, चॉकलेट, समोसे और अन्य स्वादिष्ट स्नैक्स वितरित किए। संस्था द्वारा बेघर एवं बुज़ुर्ग जन को कंबल वितरण का आयोजन भी किया गया जोकि 24 दिसंबर से शुरू होकर 31 दिसंबर तक चलेगा ।

बच्चों के साथ केक काटते संस्था के सदस्य


संस्था के सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें खुशियों का अनुभव कराया। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के इस प्रयास की सभी ने सराहना की। संस्था ने इस अवसर पर समाज के वंचित वर्गों की मदद के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। 

संस्था के वर्षगांठ का केक



संस्था के अध्यक्ष अंकित सिंह ने कहा, “हमारा उद्देश्य हर बच्चे को खुशी और प्यार का एहसास कराना है। यह दिन हमारे लिए भी खास है क्योंकि इन बच्चों के साथ बिताया गया समय हमें नई ऊर्जा देता है।” 

बच्चों को केक , चॉकलेट्स, समोसा आदि का वितरण करते सदस्य



आज के कार्यक्रम में अंकित सिंह, सौरभ सिंह, अनामिका, मोहम्मद दानिश, माला श्रीवास्तव और देवेंद्र सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहे ।

लाइफ इंस्पायरिंग फाऊंडेशन की टीम



संस्था ने पिछले दो वर्ष की भाँति इस बार भी कंबल वितरण का आयोजन किया । संस्था का कंबल वितरण आयोजन 24 दिसंबर  से 31 दिसंबर तक चलेगा , संस्था अभी तक इस वर्ष के आयोजन में 100 से अधिक कंबल वितरण पुखरायाँ रेलवे स्टेशन, हरदुआ, भोगनीपुर चौराहा, हलदरपुर क्रासिंग आदि स्थान पर कर चुकी है और संस्था का उद्देश्य लगभग 200 से अधिक कंबल बाँटने का है । संस्था से किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए 9453220422 या 05113-354949 पर संपर्क करें ।

Leave a comment