
पुखरायां (कानपुर देहात) :
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लाइफ इंस्पायरिंग फाउंडेशन (लाइफ एनजीओ) द्वारा पुखरायां क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया एवं सतत विकास को लेकर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था के स्वयंसेवकों ने स्थानीय नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली और हरित भविष्य के लिए आवश्यक कदमों की जानकारी दी। संस्था के सदस्यों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि यह हमारी जीवनशैली का हिस्सा बनना चाहिए। “हरा भरा भारत, स्वस्थ भारत” का संदेश देते हुए सभी को एक पौधा लगाने और उसका संरक्षण करने की शपथ दिलाई गई।

इसके अगले दिन, 6 जून 2025 को लाइफ एनजीओ ने पुखरायां मुख्य मार्ग पर यात्रियों और राहगीरों को तेज गर्मी से राहत देने के लिए शरबत वितरण अभियान चलाया। संस्था के स्वयंसेवकों ने नेवी ब्लू रंग की यूनिफॉर्म में गर्मी से बेहाल लोगों को शीतल पेय (शरबत) वितरित किया और मुस्कान के साथ मानव सेवा का संदेश दिया। यह सेवा कार्य स्थानीय लोगों द्वारा सराहा गया और सभी ने संस्था के प्रयासों की प्रशंसा की।
संस्था के संस्थापक ने कहा, “पर्यावरण की रक्षा और मानव सेवा, दोनों ही हमारे मिशन का अभिन्न हिस्सा हैं। हम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।”

आज के कार्यक्रम में संस्था की ओर से अंकित सिंह, मोहम्मद दानिश, शिवा सचान, शिखर सचान, शिवांश गुप्ता , मोहम्मद अरहान, आदित्य तिवारी आदि मौजूद रहे | संस्था से जुड़ने के लिए 05113-354949 या अधिक जानकारी के लिए http://www.lifngo.org पर विजिट करें |

