भोगनीपुर, 1 मार्च 2026:
लाइफ इंस्पायरिंग फाउंडेशन (LiF NGO) द्वारा रविवार 1 मार्च, दोपहर 2 बजे एबीएफ ईंट भट्टा, भोगनीपुर में मजदूरों के वंचित बच्चों के साथ ‘फेस्टिवल ऑफ कलर्स’ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग के बच्चों के जीवन में खुशियों के रंग भरना था।



इस अवसर पर बच्चों ने गुलाल, रंग और कलर स्मोक के साथ उत्साहपूर्वक होली खेली। संस्था के स्वयंसेवकों ने सुरक्षित एवं आनंदमय वातावरण में बच्चों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। बच्चों के बीच सॉफ्ट ड्रिंक एवं रंगों का वितरण भी किया गया।



कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान और उनकी खुशी ने पूरे माहौल को रंगीन बना दिया। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि लाइफ इंस्पायरिंग फाउंडेशन समाज के वंचित एवं श्रमिक वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता और प्रेम का संदेश देते हैं।



कार्यक्रम का समापन सामूहिक फोटो एवं बच्चों को शुभकामनाएं देकर किया गया। इस पहल के माध्यम से संस्था ने एक बार फिर समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया।



आज के इस विशेष अभियान में स्वयंसेवक अंकित सिंह, अनामिका सिंह, देवेंद्र सिंह, माला श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह एवं नैना उपस्थित रहे।

Leave a comment